बुलंदशहर: लापरवाही पर एसएसपी का कड़ा हंटर, अहमदगढ़ थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी विभागीय कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी विभागीय कार्रवाई की है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और मुकदमों का अनावरण न कर पाने के आरोप में थाना अहमदगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में नाम शामिल हैं धर्मेंद्र सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना अहमदगढ़),मोहसिन अहमद (वरिष्ठ उपनिरीक्षक),संजय कुमार (उपनिरीक्षक),कुशल कुमार (आरक्षी)

दुष्कर्म और जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

कार्रवाई का मुख्य कारण दो गंभीर मामलों में पुलिस की विफलता रही। थाना अहमदगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जानलेवा हमले का एक संगीन मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में नामजद अभियुक्त खुलेआम घूम रहे थे और पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने में पूरी तरह असफल रही। इसके अतिरिक्त, एक अन्य आपराधिक प्रकरण में भी टीम घटना का खुलासा करने और आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही।

शिथिलता और कमजोर आसूचना का आरोप

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों पर कमजोर आसूचना संकलन शिथिल पर्यवेक्षण और अपने दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अनुशासन से समझौता करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इस मामले की विस्तृत विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

 

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.