महराजगंज: पांच माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमहवा बुजुर्ग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमहवा बुजुर्ग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

सीएचसी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को अचानक विवाहिता करिश्मा की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लेकर पहुँचे। जहाँ चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। करिश्मा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

5 साल पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

बताया जा रहा है कि मृतका करिश्मा और विजय ने करीब 5 वर्ष पहले प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष का दावा है कि करिश्मा की मौत प्राकृतिक नहीं है, बल्कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।

सीओ फरेंदा ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फरेंदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने आक्रोशित मायके पक्ष को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.