बुलंदशहर : खुर्जा हत्याकांड में SSP के तेवर से हिला पुलिस महकमा,थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में हुए हत्याकांड ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया था। SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़े रुख अपनाए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के खुर्जा तिहरे हत्याकांड में SSP दिनेश कुमार सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया।
बता दें कि खुर्जा हत्याकांड में वांछित 8 फरार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर SSP दिनेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए खुर्जा नगर थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा, चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह और दो बीट सिपाहियों समेत कुल 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से SSP ने लाइन हाजिर किया। पुलिस इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है, वहीं फरार चल रहे बाकी 8 आरोपियों पर SSP ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
SSP के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

Voice Of News 24