डिबाई: भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की समीक्षा बैठक, बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए एसडीएम को देंगे ज्ञापन

डिबाई

बुलंदशहर राजघाट स्थित बांके बिहारी घाट पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर राजघाट स्थित बांके बिहारी घाट पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें एकजुट रहने का आह्वान किया गया।

बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को मनोनयन पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठन का मजबूत और जागरूक होना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों से गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

बैठक में क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि बंदरों के कारण किसानों की फसलों और आम जनमानस को भारी नुकसान हो रहा है, जिसे रोकने के लिए जल्द ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही, काफी समय से लंबित राजघाट-नरौरा मार्ग के शीघ्र निर्माण और इसके लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विशाल कश्यप, सत्यवीर सिंह , जिला कार्यालय प्रमुख वासुदेव भारद्वाज सहित राजू शर्मा, मनोज, उमाशंकर केवट, रिंकू शर्मा, विजय केवट और बड़ी संख्या में किसान व यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.