बागपत: जमीन विवाद में अपनों ने ही बहाया खून, दबंगों के जानलेवा हमले में पिता-पुत्र लहूलुहान

बागपत

बागपत जनपद के जौनमाना गांव में जमीन के विवाद ने बेहद हिंसक रूप ले लिया है। यहाँ पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के जौनमाना गांव में जमीन के विवाद ने बेहद हिंसक रूप ले लिया है। यहाँ पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित समरपाल और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके सिर और चेहरे पर चोटों के गहरे निशान कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

पुश्तैनी जमीन और बाड़े पर कब्जे का आरोप

पीड़ित समरपाल के अनुसार, पिछले एक महीने से उनके ही सगे भाइयों और भतीजों ने उनकी पुश्तैनी जमीन और पशुओं के बांधने वाले बाड़े पर अवैध कब्जा कर रखा है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अमरपाल, उसका बेटा आकाश, नीलम, कृष्ण और आशीष ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने अवैध हथियारों के बल पर पूरे परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की।

प्रशासन की चौखट पर न्याय की गुहार

हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने इस मामले की शिकायत ‘थाना दिवस’ से लेकर जिलाधिकारी तक से की थी। पीड़ित का कहना है कि अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया, लेकिन मौके पर कोई समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की इसी ढिलाई का फायदा उठाते हुए दबंगों ने परिवार पर खूनी हमला कर दिया, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी चोटिल हुए हैं।

पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल

घायलों की हालत और उनके आरोपों ने जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

 

Voice Of News 24