सिद्धार्थनगर: पेट्रोल पंप प्रबंधकों के साथ डीएम की अहम बैठक, मानकों और जन-सुविधाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में संचालित पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध जन-सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में संचालित पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध जन-सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस बैठक में जिले के समस्त पेट्रोल पंप प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रबंधकों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की माप और शुद्धता में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित पंप संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर आम जनता के लिए उपलब्ध अनिवार्य सुविधाओं, जैसे शुद्ध पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और फ्री हवा की व्यवस्था को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायतों में पाया जाता है कि शौचालयों में गंदगी रहती है या ताले लटके होते हैं, जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।

बैठक में सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि हाईवे या मुख्य मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि टैंकरों की लोडिंग या अनलोडिंग के समय जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.