सिद्धार्थनगर: हर घर जल मिशन का हाल जानने पारा नानकार पहुँचे डीएम, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

नौगढ़

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा नानकार में जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पाइप पेयजल योजना का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा नानकार में जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पाइप पेयजल योजना का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल तकनीकी बारीकियों को जांचा, बल्कि खुद ग्रामीणों के बीच पहुँचकर जलापूर्ति की हकीकत भी जानी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया कि वर्ष 2021-22 में स्वीकृत इस योजना के तहत गांव के 403 घरों के सापेक्ष अब तक 396 जल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। पिछले डेढ़ साल से गांव में निरंतर जलापूर्ति की जा रही है और दिसंबर 2025 से इसे संचालन एवं अनुरक्षण मोड में डाल दिया गया है।

जिलाधिकारी ने ग्राम पारा में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि पानी पर्याप्त दबाव के साथ आ रहा है या नहीं और उसकी शुद्धता कैसी है। डीएम ने नवनिर्मित ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) और पंप हाउस का भी निरीक्षण किया।

लीकेज और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार जायसवाल और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जलापूर्ति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाइपलाइन में लीकेज या टूट-फूट की शिकायत मिलते ही तत्काल मरम्मत की जाए।जल की बर्बादी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.