शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बग्घी के किराए की भुगतान को लेकर विवाद छिड़ गया। बीच-बचाव में आई डायल 112 की पुलिस भी पिट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत मदनापुर थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। बाहर से आई बारात में घोड़ा गाड़ी (बग्घी) के किराए के भुगतान को लेकर बारातियों और गाड़ी मालिक के बीच झगड़ा हो गया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत मदनापुर थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। बाहर से आई बारात में घोड़ा गाड़ी (बग्घी) के किराए के भुगतान को लेकर बारातियों और गाड़ी मालिक के बीच झगड़ा हो गया। pic.twitter.com/8N2I6BRZf9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर मामला शांत कराने पहुंची। इसी दौरान बीच‑बचाव में एक पुलिस सिपाही द्वारा किसी बाराती को थप्पड़ मारने से माहौल और भड़क गया। इससे नाराज बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
हमले में पुलिसकर्मियों को दौड़ा‑दौड़ा कर पीटा गया, यहां तक कि उनकी वर्दी भी फट गई। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर शनिवार शाम एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला अब पुलिस विभाग के गले की फांस बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/BxFMDcm3rN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026























