बिजनौर
बिजनौर जनपद के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा-12 पूरक परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा-12 पूरक परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम जसजीत कौर ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी 08 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर पेयजल, विद्युत, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित भंडारण और संकलन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी 08 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह, एडीएम न्यायिक शरदपाल सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी को सीबीएसई और शासन की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












