बिजनौर
बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेहड़ बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में मुर्गों से लदी एक टाटा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेहड़ बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में मुर्गों से लदी एक टाटा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, टाटा पिकअप हरियाणा के करनाल से मुर्गे लादकर रामपुर के स्वार जा रही थी। जैसे ही गाड़ी NH-734 स्थित रेहड़ बस स्टैंड के समीप पहुंची, अचानक सामने से एक डंपर आ गया। सीधी भिड़ंत से बचने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक लगाते हुए गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जिससे पिकअप असंतुलित होकर बाईं तरफ खाई में जा गिरी।
हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल चालक की पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चालक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












