बिजनौर में किसानों का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन, MSP व गन्ने का भाव ₹600 करने की मांग

बिजनौर

बिजनौर भारतीय किसान यूनियन प्रधान के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर भारतीय किसान यूनियन प्रधान के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न ज्वलंत मुद्दों और मांगों को लेकर आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा गया।

दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने, बाजार में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी पर रोक लगाने और निजी स्कूलों में फीस वृद्धि तथा ड्रेस व किताबों के नाम पर मनमानी वसूली बंद कराने की मांग की।

इसके अलावा किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोकने और क्षेत्र में खौफ का कारण बने गुलदारों की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी। कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए किसानों ने गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल घोषित करने, बिलाई मिल समेत सभी चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने पर जोर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.