बलरामपुर: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और इशारेबाजी करने वाला मनचला गिरफ्तार; मिशन शक्ति टीम ने की कार्रवाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सादुल्लाह नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मनचले को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सादुल्लाह नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोपी राह चलती महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील गाने गाने और इशारेबाजी करने का दोषी पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सादुल्लाह नगर सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने यह कार्रवाई की।

उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार (27 जुलाई 2026) को किसान बालिका इंटर कॉलेज के पास (कस्बा सादुल्लाह नगर) से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना सादुल्लाह नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (मु0अ0सं0 40/26) के तहत मुकदमा दर्ज था।

हिदायतुल्लाह (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र तफज्जुल, निवासी ग्राम नेवादा, थाना सादुल्लाह नगर, जनपद बलरामपुर।

विधिक कार्रवाई: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित धारा जमानतीय होने के कारण नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 शैलेंद्र कुमार यादव,कांस्टेबल उमेश पासवान,महिला कांस्टेबल शिवांगी भार्गव,महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.