सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर डांस क्लासेस द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक व मॉडलिंग कार्यक्रम “राइज अप 2.0” रविवार शाम रॉयल ग्रीन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर डांस क्लासेस द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक व मॉडलिंग कार्यक्रम “राइज अप 2.0” रविवार शाम रॉयल ग्रीन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
गोविन्द साहनी व ओमकेश्वर मल्ल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का सफल प्रबंधन इवेंट मैनेजर शयाली मौर्या ने किया, जबकि मंच संचालन मोटिवेशनल स्पीकर इमरान खान ने संभाला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका 2018 मिस्टर इंडिया विजेता व अंतर्राष्ट्रीय मॉडल कोच हर्षवर्धन सिंह (दिल्ली) ने निभाई।
कड़े मुकाबले के बीच मॉडलिंग प्रतियोगिता में हर्ष श्रीवास्तव ने ‘मिस्टर सिद्धार्थनगर’ और आशी श्रीवास्तव ने ‘मिस सिद्धार्थनगर’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं किड्स जूनियर वर्ग में राध्या राजपूत विजेता बनीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शक्ति जायसवाल और मार्गदर्शक पंकज सिद्धार्थ, नितेश पाण्डेय, अमित त्रिपाठी व संतोष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। समापन पर विजेताओं व प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। साथ ही जीवंत फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












