लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए खीरी पुलिस ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए खीरी पुलिस ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर चले इस जिलेव्यापी अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 1,414 वाहनों का ई-चालान किया गया, 11 वाहनों को सीज किया गया तथा कुल 15.56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के तहत एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा और संकटा देवी चौराहे पर यातायात पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा, 25 और 26 जुलाई की रात फरधान, मैंगलगंज और सिसैया टोल प्लाजा पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रमुख कार्यवाहियों का विवरण
बिना हेलमेट: 1,012 वाहन
ओवरस्पीडिंग: 183 वाहन
प्रेशर हॉर्न का प्रयोग: 70 वाहन
फाल्टी नंबर प्लेट: 55 वाहन
ट्रिपल राइडिंग: 50 वाहन
नो पार्किंग: 20 वाहन
रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 11 वाहन
बिना सीट बेल्ट: 8 वाहन
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल प्रयोग: 5 वाहन
सीज किए गए 11 वाहनों में दो ट्रक, एक मैजिक, सात मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी शामिल हैं। खीरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













