डिबाई
बुलंदशहर जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के नकारात्मक रवैये के खिलाफ आज सोमवार शाम डिबाई में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के नकारात्मक रवैये के खिलाफ आज सोमवार शाम डिबाई में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। राजघाट चौराहे पर डिबाई ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में मातृ शक्ति (महिलाएं) भी मौजूद रहीं।
विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने साधा निशाना
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों का विरोध करने वालों को जनता आने वाले समय में करारा जवाब देगी। यह अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।”
विपक्ष की सोच को बताया महिला विरोधी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी ने भी विपक्ष के रुख को राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आक्रोश रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे महिलाओं के हक की लड़ाई को घर-घर तक पहुँचाएंगे।
प्रशासनिक सतर्कता और मौजूदगी
पुतला दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नरोरा पुलिस और राजघाट चौकी पुलिस मौके पर मुस्तैद रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तुलाराम शर्मा, नील भारद्वाज, नरेश लोधी सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर शनिवार शाम एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला अब पुलिस विभाग के गले की फांस बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/BxFMDcm3rN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026























