औरैया के दिग्गज अधिवक्ता सुरेंद्र शुक्ला का निधन, विधिक क्षेत्र में शोक की लहर

औरैया

औरैया जनपद के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शुक्ला जी का आज सोमवार तड़के 3 बजे आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शुक्ला जी का आज सोमवार तड़के 3 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरी कचहरी और जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वह न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जैसे गरिमामयी पदों पर रहते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की लंबी लड़ाई लड़ी।

व्यक्तित्व: सभी को साथ लेकर चलने का था हुनर

सुरेंद्र शुक्ला जी को उनके मिलनसार स्वभाव और सबको साथ लेकर चलने की कला के लिए जाना जाता था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल मील का पत्थर माना जाता है। उनके बस्ते (चेंबर) पर आने वाला कोई भी फरियादी कभी निराश होकर नहीं लौटा; उन्होंने हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया।

आवास पर उमड़ा जनसैलाब

जैसे ही सुबह उनके निधन की सूचना मिली, औरैया स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। अधिवक्ता समाज सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन को जनपद के एक युग का अंत बताया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.