बुलंदशहर
आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रस्तावित है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रस्तावित है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद बुलंदशहर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक] दिनेश कुमार सिंह ने तहसील स्याना के लाडपुर गांव के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।
कार्यक्रम की भव्यता और सजीव प्रसारण
जनपद बुलंदशहर में होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण का सजीव प्रसारण (Live Telecast) किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए जा रहे जर्मन हैंगर का निरीक्षण किया और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में जुटने वाले आमजन के बैठने के लिए तैयार किए गए सीटिंग प्लान का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम के निर्देश
बढ़ते तापमान और गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं:
कूलर और पेयजल: पंडाल में पर्याप्त संख्या में कूलर और ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
साफ-सफाई: बैठने के ब्लॉक में डस्टबिन रखने और निरंतर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
मोबाइल शौचालय: कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है।
विद्युत और पार्किंग: कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी स्याना, क्षेत्राधिकारी जिला विकास अधिकारी , डीपीआरओ और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन का लक्ष्य इस कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करना है ताकि आने वाले नागरिकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर शनिवार शाम एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला अब पुलिस विभाग के गले की फांस बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/BxFMDcm3rN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026























