महराजगंज
देशभर में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आज महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील में भारी उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देशभर में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आज महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील में भारी उत्साह देखने को मिला। वृंदावन के संतों के आह्वान पर आयोजित इस देशव्यापी अभियान के अंतर्गत, हजारों गौ सेवकों और संतों ने शांतिपूर्वक संकीर्तन रैली निकाल कर उप जिलाधिकारी (SDM) सिद्धार्थ गुप्ता को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें: केंद्रीय कानून और ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा
इस अभियान के माध्यम से गौ सेवकों ने केंद्र सरकार से स्पष्ट रूप से गें की हैं।
देशव्यापी प्रतिबंध: पूरे देश के सभी राज्यों में गौ हत्या को पूरी तरह से बंद करने के लिए एक कठोर केंद्रीय कानून बनाया जाए।
राष्ट्र माता का सम्मान: गौ माता को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा मिले।
पृथक मंत्रालय: गौवंश के संरक्षण के लिए एक समर्पित ‘गौशाला मंत्रालय’ का गठन हो।
संसाधन प्रबंधन: गौवंश के लिए उचित चारे और रहने के प्रबंध की सरकारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
भजन-कीर्तन के साथ तहसील पहुंचे गौ प्रेमी
अभियान की शुरुआत निचलौल के दामोदरी पोखरा से हुई, जहाँ संत श्री बालक दास जी एवं संत श्री ब्रह्मानंद जी गिरी के सानिध्य में भारी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग एकत्रित हुए। संकीर्तन करते हुए यह रैली शांतिपूर्ण ढंग से तहसील मुख्यालय पहुँची। भक्तिमय वातावरण के बीच गौ सेवकों ने अपनी आवाज बुलंद की।
4664 हस्ताक्षरों के साथ सौंपा गया ज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने बताया कि आज जनपद की चारों तहसीलों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अकेले निचलौल तहसील से 4664 लोगों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल महोदय को भेजा गया है। हमारा लक्ष्य है कि गौ माता को उनका खोया हुआ सम्मान मिले और देश गौ हत्या के कलंक से मुक्त हो।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी योगेश जायसवाल के साथ अमित पुरी, मिथिलेश पांडे, आशुतोष भालोटीया, बिपिन जायसवाल, रविराज जायसवाल, अतुल जायसवाल, कृष्ण मुरारी सिंह, अंकित लाठ, सूरज रावत, अनुप मद्धेशिया, अमित जायसवाल ‘मुन्ना’, मोहित अग्रवाल, कन्हैया शर्मा, मयंक जायसवाल सहित विजय जी, ओमप्रकाश जी, रंजीत जी और राम कृष्णा मिश्र जैसे अनेक समाजसेवी व गौ प्रेमी उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर शनिवार शाम एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला अब पुलिस विभाग के गले की फांस बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/BxFMDcm3rN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026























