भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान 2570 किलो विदेशी अखरोट बरामद, हिरासत में ट्रक और चालक

महराजगंज 

महराजगंज जनपद में पड़ने वाले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान 2570 किलो विदेशी अखरोट बरामद किया गया और ट्रक सहित चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी अखरोट बरामद किया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार को सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के पास, अंतर्राष्ट्रीय सीमा से करीब 10 मीटर भारत की तरफ समवाय आसूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी “बी” समवाय के सहायक कमांडेंट सैफवान एन. एवं पुलिस चौकी सोनौली की संयुक्त टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक ट्रक की सघन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक संख्या RJ14GJ 5722 में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त केबिन से 103 बोरी में कुल 2570 किलोग्राम विदेशी अखरोट बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक काठमांडू (नेपाल) से अखरोट लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था।

मामले में चालक साहिब खान, निवासी हरियाणा को मौके पर ही रोक लिया गया। बरामद अखरोट, ट्रक एवं चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम विभाग को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई से सीमा पार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.