फरेंदा
महराजगंज जनपद के फरेंदा में भारत की जनगणना 2027 के तीसरे चरण के प्रथम दिन सोमवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने फरेंदा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा में भारत की जनगणना 2027 के तीसरे चरण के प्रथम दिन सोमवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने फरेंदा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल जनगणना की बारीकियों को समझा और वहां मौजूद कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों और प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स से विस्तृत वार्तालाप किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं और व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सटीकता और ईमानदारी अनिवार्य है।
डिजिटल जनगणना: मतदाता खुद भी दे सकेंगे जानकारी
मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने इस बार की जनगणना की विशेषता बताई। उन्होंने कहा
यह पूरी तरह से डिजिटल जनगणना है। इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था दी गई है कि मतदाता स्वयं भी अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इससे आंकड़ों में त्रुटि की संभावना कम होगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी।
कर्मियों के साथ भोजन कर बढ़ाया हौसला
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने एक संवेदनशील पहल करते हुए प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूद कर्मियों और शिक्षकों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उनके इस सरल व्यवहार ने वहां मौजूद कर्मचारियों में नई ऊर्जा भर दी। जिलाधिकारी ने कहा कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी ही इस अभियान की रीढ़ हैं।इस अवसर पर तहसील प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कॉलेज की प्रधानाचार्या और जनगणना विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
खुर्जा हत्याकांड: पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी मयंक ढेर,अस्पताल में भर्तीhttps://t.co/i1885c6G3N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026






















