बिधूना
औरैया जनपद के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर आज सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर आज सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।
रूरूगंज चौकी के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बताते चले की सोमवार को एक ई-रिक्शा रूरूगंज की तरफ से आ रहा था, जिसमें तीन-चार सवारियां बैठी हुई थीं। जैसे ही ई-रिक्शा रूरूगंज चौकी के समीप बाबा की शाला के पास पहुँचा तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ये हुए घायल
इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक गजेंद्र कुमार पुत्र ओमकार, निवासी बलखंडपुर और ई-रिक्शा में सवार मुकेश कुमार पुत्र रामनरेश राठौर, निवासी थाना बिधूना गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
अस्पताल में उपचार जारी
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
फरार वाहन की तलाश में पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बताए विवरण के आधार पर फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।
खुर्जा हत्याकांड: पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी मयंक ढेर,अस्पताल में भर्तीhttps://t.co/i1885c6G3N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026






















