बुलंदशहर: 588 नए पुलिस आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, मनीष कुन्तल बने ‘सर्वांग सर्वोत्तम’

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर के मैदान में रविवार को जोश और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर के मैदान में रविवार को जोश और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 588 रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत समारोह-2026) के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में नए सदस्यों का विधिवत प्रवेश हो गया।

मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामी

समारोह के मुख्य अतिथि कलानिधि नैथानी (DIG मेरठ परिक्षेत्र) रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उनके साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी अपराध नरेश कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिभाशाली आरक्षी हुए सम्मानित

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को डीआईजी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार: रिक्रूट आरक्षी मनीष कुन्तल को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘सर्वांग सर्वोत्तम’ पुरस्कार से नवाजा गया।

परेड कमांडर: प्रथम परेड कमाण्डर रामेश्वर सिंह, द्वितीय दिव्यांक शर्मा और तृतीय उदित कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शिवम कुमार, संदीप कुमार, चन्द्रकान्त सारस्वत और काना शर्मा सहित कुल 20 विशिष्ट आरक्षियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

संविधान और कानून की शपथ

दीक्षांत समारोह के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी 588 नए आरक्षियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और कानून के पालन की शपथ दिलाई। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नए जवानों को पूरी ईमानदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

हर्षोल्लास के साथ समापन

कार्यक्रम के अंत में एएसपी नगर, एएसपी अपराध और क्षेत्राधिकारी नगर ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट किया। ढोल-नगाड़ों और हर्षोल्लास के बीच परेड का समापन हुआ। अब ये 588 प्रशिक्षित जवान विभिन्न जनपदों में तैनात होकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे।

 

Voice Of News 24