चौक बाजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 2026 में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज,महराजगंज जनपद के चौक बाजार का शानदार दबदबा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 2026 में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज,महराजगंज। जनपद के चौक बाजार का शानदार दबदबा रहा है। विद्यालय के मेधावियों ने न केवल विद्यालय स्तर पर, बल्कि जनपद की मेरिट सूची में भी अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विशंभर विश्वकर्मा ने जिले में पाया प्रथम स्थान
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र विशंभर विश्वकर्मा ने जनपद की टॉपर्स सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया है। वहीं, छात्रा नम्रता गुप्ता और पायल गुप्ता ने भी जिले की ‘टॉप-10’ सूची में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
हाईस्कूल में आदित्य, नित्या और चंदन चमके
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विद्यालय स्तर पर आदित्य ने प्रथम, नित्या ने द्वितीय और चंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी मेधावियों को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा
सफलता केवल इच्छाशक्ति या योजना बनाने से नहीं, बल्कि कड़े संघर्ष और निरंतर परिश्रम से मिलती है। इतिहास गवाह है कि महान उपलब्धियां उन्हीं को मिली हैं जिन्होंने बिना थके अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत की है। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।
हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का कुशल संचालन और संयोजन विनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस गौरवमयी क्षण पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना हो रही है।
गोरखपुर : पांच साल पहले हुआ था तलाक़, तीन साल से शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था ऑटो चालक, राप्ती नदी में कूदा, तलाश जारी
https://t.co/LiqIPhkkJY— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 24, 2026























