बलरामपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रेहरा बाजार

बलरामपुर जनपद की थाना रेहरा बाजार पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की थाना रेहरा बाजार पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की पीड़िता ने थाना रेहरा बाजार में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी मो0 कलीम पुत्र मो0 नईम (निवासी ग्राम पूरे पश्चिमडीह पकड़ी भुवारि) पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि कलीम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा (मु0अ0स0-04/2026, धारा 69/108 बी0एन0एस0) पंजीकृत किया था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।शुक्रवार को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त मो0 कलीम को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया जा रहा है।

Voice Of News 24