बलिया: मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी चाचा गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद के थाना चितबड़ागांव क्षेत्र के बगहीं गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सगे चाचा ने अपने ही भतीजे पर असलहे से फायरिंग कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के थाना चितबड़ागांव क्षेत्र के बगहीं गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सगे चाचा ने अपने ही भतीजे पर असलहे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजे की कांख में लगी गोली

 

जानकारी के अनुसार, बगहीं गांव निवासी संजय सिंह का अपने भतीजे वैभव सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि संजय सिंह ने आपा खो दिया और असलहा निकालकर वैभव पर फायर झोंक दिया। गोली वैभव की बाईं कांख के ऊपर लगी। गनीमत रही कि गोली महत्वपूर्ण अंगों को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

वाराणसी बीएचयू रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल वैभव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए BHU वाराणसी रेफर कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

वारदात की सूचना मिलते ही चितबड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी चाचा संजय सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी भी किए जा रहे हैं।

बगहीं गांव में चाचा द्वारा भतीजे को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.