मेरठ
मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार शाम सरेराह हुई गोलीबारी की वारदात से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार शाम सरेराह हुई गोलीबारी की वारदात से हड़कंप मच गया। नशे में धुत दो युवकों ने ‘न्यू डिलीशियस बेकर्स’ के मालिक और भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के करीबी रिश्तेदार राहुल पाल को महज कुछ रुपयों के विवाद में गोली मार दी। हालांकि, मेरठ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद की वजह: पेटीज के चंद रुपये
शास्त्रीनगर सेक्टर-9 निवासी राहुल पाल की एफ-ब्लॉक में बेकरी की दुकान है। शाम करीब 5 बजे ग्राम कौल निवासी ठेकेदार विकास त्यागी उर्फ विक्की और शास्त्रीनगर निवासी गौरव वर्मा कार से बेकरी पहुंचे। वहां पेटीज खाने के बाद जब राहुल ने बिल के पूरे पैसे मांगे, तो आरोपियों ने कम पैसे दिए। राहुल द्वारा पूरी रकम का आग्रह करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तैश में आकर राहुल के पेट में गोली मार दी।
पुलिस का ‘क्विक एक्शन’ आरोपी दबोचे
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें सक्रिय हुईं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों, विकास त्यागी और गौरव वर्मा को परीक्षितगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टक भी बरामद कर ली है।
अस्पताल पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष
गोलीबारी की सूचना मिलते ही भाजपा खेमे में खलबली मच गई। घायल राहुल पाल को गंभीर हालत में न्यूटिमा अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और एसएसपी से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ रासुका जैसी कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
नशे में धुत थे हमलावर
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी वारदात के समय शराब के नशे में धुत थे। मुख्य आरोपी विकास त्यागी कंस्ट्रक्शन का काम करता है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि मामले में सख्त कानूनी पैरवी की जा सके।
महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कानापार में धड़ल्ले से बेची जा रही कच्ची शराब, विरोध करने पर आपस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट का विडियो आया सामने।@CMOfficeUP @Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj pic.twitter.com/DY9INW9bOz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 23, 2026






















