महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खण्ड धानी अंतर्गत ग्राम सभा कानापार उर्फ रामनगर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु समाज सेवी हरि प्रताप पासवान (गोलू) ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: जनपद के विकास खण्ड धानी अंतर्गत ग्राम सभा कानापार उर्फ रामनगर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु समाज सेवी हरि प्रताप पासवान (गोलू) ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की आधा दर्जन प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र निस्तारण की अपील की है।
प्रमुख मांगें और क्षेत्रीय समस्याएं
समाज सेवी द्वारा सौंपे गए पत्र में कानापार और धानी बाजार क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।
खेल और स्वच्छता: युवाओं के लिए खेल मैदान की उचित व्यवस्था और पूरे ग्राम सभा में नियमित साफ-सफाई की मांग।
सौन्दर्यीकरण: क्षेत्र के छठ घाट और मुक्ति धाम (श्मशान घाट) के सुन्दरीकरण का प्रस्ताव।
पेयजल: ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना।
ट्रैफिक और बाजार व्यवस्था: धानी बाजार में लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए एक नई ‘सब्जी मण्डी’ की स्थापना की मांग।
जिलाधिकारी को संबोधित इस पत्र पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। पत्र पर अंकित निर्देशों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर निस्तारण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन मांगों पर जल्द अमल होता है, तो इससे न केवल कानापार बल्कि धानी बाजार के व्यापारियों और आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।
महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कानापार में धड़ल्ले से बेची जा रही कच्ची शराब, विरोध करने पर आपस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट का विडियो आया सामने।@CMOfficeUP @Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj pic.twitter.com/DY9INW9bOz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 23, 2026






















