बलिया: डीआईजी ने कसी पुलिसिंग की नकेल,अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, अवैध संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश

बलिया

आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने जनपद बलिया का दौरा कर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कानून व्यवस्था की सघन समीक्षा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने जनपद बलिया का दौरा कर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कानून व्यवस्था की सघन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वीर लोरिक स्टेडियम में 75वीं अंतरजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के साथ-साथ जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की।

समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजीने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि गैंगस्टर के अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को तत्काल चिह्नित कर सीज करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

मिशन शक्ति और ऑपरेशन दृष्टि पर जोर

बैठक में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘मिशन शक्ति’ के तहत आउटरीच प्रोग्राम चलाने और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के अंतर्गत जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया ताकि अपराधियों पर तीसरी आंख का पहरा मजबूत हो सके।

इन मुख्य बिंदुओं पर दिए गए निर्देश

सोशल मीडिया पर नजर: राष्ट्र विरोधी, भ्रामक या गलत सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाए। मुख्य बाजारों, चौराहों और हाईवे पर प्रभावी चेकिंग और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के साथ-साथ ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष जांच कर समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित हो।

तकनीकी उपयोग: यक्ष ऐप (Yaksh App) और सी-प्लान (C-Plan) के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।

75वीं अंतरजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़

बैठक के उपरांत डीआईजी ने वीर लोरिक स्टेडियम में उत्तर प्रदेश पुलिस की 75वीं अंतरजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

इस महत्वपूर्ण गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल समेत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.