सिद्धार्थनगर: बोलेरो और स्कूटी की भीषण भिड़ंत; शोहरतगढ़ का युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

ढेबरुआ

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसीयापुर चौराहे पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसीयापुर चौराहे पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक लहूलुहान हो गया, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

टक्कर इतनी भीषण कि स्कूटी के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिम दिशा से आ रही महिंद्रा बोलेरो (UP-55-X-8287) और पूरब की ओर से आ रही स्कूटी (UP-55-AS-0633) में सीधी भिड़ंत हुई। टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल की पहचान शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 (आर्य नगर) निवासी राजेंद्र (34 वर्ष) पुत्र राम चंदर के रूप में हुई है। राजेंद्र शांति मार्केट के पास ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

हालत गंभीर, गोरखपुर ले जाने की तैयारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले जाया गया। वहाँ मौजूद डॉ. अभय भारती ने बताया कि युवक के सिर और पेट में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया जाएगा।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक वजह और गलती का पता लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.