सिद्धार्थनगर: सामूहिक दुष्कर्म के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घेराबंदी कर अलग-अलग ठिकानों से दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

योजनाबद्ध तरीके से हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी आरोपी प्रेम सागर उर्फ मनीष को बस्ती-बांसी मार्ग पर निशहर जाने वाले तिराहे के पास से पकड़ा गया।इसके बाद पुलिस ने मनिकौरा पुलिया के पास घेराबंदी की, जहाँ से समीर और मोनू को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना के निवासी हैं

प्रेम सागर उर्फ मनीष (पुत्र जुगानू)

समीर (पुत्र विशुनजीत चौधरी)

मोनू शर्मा (पुत्र राजू शर्मा)

इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ आरक्षी मोहम्मद नाजिस, आरक्षी अभिनव कुमार और आरक्षी अजय कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.