डुमरियागंज
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहाइशी मकान और घारी में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहाइशी मकान और घारी में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई है।
घटना का विवरण
पीड़ित आज्ञाराम के मुताबिक, वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, तभी अचानक उनकी घारी से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरी भैंस आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य पशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
अग्निकांड की इस घटना में आज्ञाराम की एक बाइक, करीब तीन कुंतल गेहूं, लकड़ी का तख्त और अन्य महत्वपूर्ण घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी लपटों ने पड़ोस के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के अनुसार, गांव के अन्य निवासी महेश, लुल्लुर, बच्चूलाल, राम उजागिर और मुनीजर का भी भारी मात्रा में रखा हुआ भूसा जलकर नष्ट हो गया है।
प्रशासनिक कार्यवाही
घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने तहसील प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल दिनेश पाल और पशुधन प्रसार अधिकारी बृजेश गुप्ता ने नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की है।
तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ितों को शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाएगी।
UP में 17 विशेष सचिव के तबादले pic.twitter.com/qInmTcJXqf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 21, 2026























