बुलंदशहर: अपर पुलिस अधीक्षक ने बीबीनगर और नरसैना थाने का किया औचक निरीक्षण, गंगा एक्सप्रेसवे की भी जांची व्यवस्थाएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की कानून-व्यवस्था को परखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने बुधवार को थाना बीबीनगर और थाना नरसैना का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की कानून-व्यवस्था को परखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने बुधवार को थाना बीबीनगर और थाना नरसैना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

थाना निरीक्षण: पेंडिंग विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने थाना परिसर की साफ-सफाई से लेकर कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों (रजिस्टर), मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि थानों के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टर समय पर अपडेट होने चाहिए।लंबित विवेचनाओं (जांच) के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहने और थाने आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता व विनम्रता से पेश आने की नसीहत दी।

प्रभावी जनसुनवाई की प्राथमिकता

अभिषेक प्रताप अजेय ने स्पष्ट किया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता पीड़ित को न्याय दिलाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए।फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित हो।

थाना निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय और क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह ने निर्माणाधीन/संचालित गंगा एक्सप्रेसवे का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि भविष्य में यातायात सुगम और सुरक्षित रहे।

इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.