बढ़नी: नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन नए कार्यों के लिए बनी रणनीति

बढ़नी

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी के सभागार में बुधवार को बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी के सभागार में बुधवार को बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन सुनील अग्रहरि की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी (EO) अजय कुमार की उपस्थिति में हुई इस बैठक में कस्बे के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाएं बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नगर का विकास रहा। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने पिछले सत्र में कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की प्रगति जानी बोर्ड ने निर्णय लिया कि जो विकास कार्य किन्हीं कारणों से रुके हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराया जाए। सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, और प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई।

सभासदों से मांगे गए विकास प्रस्ताव

बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए सभी वार्डों के सभासदों से उनके क्षेत्र की समस्याओं और नई आवश्यकताओं से संबंधित प्रस्ताव मांगे गए।प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आगामी बजट और योजनाओं को स्वीकृति दी जाएगी।चेयरमैन ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

निर्वाचित सभासद: निसार अहमद, श्रीमती सरोजा देवी, मनोज यादव, मो. अकबर, निजाम अहमद, सतीश चन्द्र शर्मा, सुश्री दरख्शा, श्रीमती आरशमा खातून, श्रीमती दीपमाला, श्री कन्हैया लाल मित्तल एवं रजीउद्दीन।

मनोनीत सभासद: त्रियुगी अग्रहरि, रामधनी मौर्य और श्रीमती अनीता जायसवाल। लिपिक ऋषभ मोदनवाल सहित अन्य कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक के अंत में चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन बढ़नी को एक आदर्श नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें सभी सदस्यों का सहयोग अनिवार्य है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.