लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा चौराहे पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान के मालिक द्वारा पत्रकार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा चौराहे पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान के मालिक द्वारा पत्रकार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। दुकानदार पर न केवल बदसलूकी, बल्कि पत्रकार को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगे हैं।MRP से अधिक पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद
घटना के अनुसार, पीड़ित पत्रकार विजय कुमार मंगलवार को ढखेरवा चौराहा स्थित समर कॉस्मेटिक की दुकान पर कुछ सामान लेने गए थे।
दुकानदार अनुराग पटेल द्वारा सामान पर छपे अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक पैसे मांगे जाने पर जब विजय कुमार ने विरोध किया, तो दुकानदार भड़क गया।आरोप है कि अनुराग पटेल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, तुम्हारे जैसे पत्रकार तमाम आते रहते हैं, जो करना है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा। दुकानदार इस दौरान मारपीट पर भी उतारू हो गया।
UP में 17 विशेष सचिव के तबादले pic.twitter.com/qInmTcJXqf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 21, 2026























