चोला
बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के एक होटल में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक शोषण और मारपीट करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के एक होटल में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक शोषण और मारपीट करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रेम जाल में फंसाकर किया शोषण
पीड़िता जो कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना की शुरुआत करीब चार महीने पहले एक रॉन्ग कॉल से हुई थी।कॉल करने वाले ने अपनी पहचान गजेंद्र भाटी (पुत्र नानकचंद, निवासी ग्राम सोलडा, जिला पलवल) के रूप में दी थी। आरोपी ने धीरे-धीरे बातचीत के जरिए महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर उसका विश्वास जीत लिया।
होटल में बुलाकर बनाया संबंध, शादी की बात पर की मारपीट
दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपी गजेंद्र ने 9 अप्रैल को महिला को चोला क्षेत्र के एक ओयो (OYO) होटल में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के वादे को पूरा करने का दबाव बनाया, तो वह भड़क गया। आरोप है कि गजेंद्र ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस की कार्रवाई
सीओ भास्कर मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी गजेंद्र भाटी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।चोला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस अब मामले के अन्य साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है ताकि पीड़िता को उचित न्याय दिलाया जा सके।
UP में 17 विशेष सचिव के तबादले pic.twitter.com/qInmTcJXqf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 21, 2026





















