खुर्जा: चोला और वैर रेलवे स्टेशन के बीच मिला युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र अंतर्गत चोला और वैर रेलवे स्टेशन के बीच आज बुधवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र अंतर्गत चोला और वैर रेलवे स्टेशन के बीच आज बुधवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव फतेपुर जादौन के पास रेलवे लाइन की डाउन साइड झाड़ियों में पड़ा मिला, जो काफी बुरी स्थिति में था।

हेल्पलाइन 139 पर मिली सूचना

जानकारी के अनुसा बताते चले घटना की जानकारी एक राहगीर ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) ने मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन की, लेकिन झाड़ियां घनी होने के कारण शुरुआती प्रयासों में शव बरामद नहीं हो सका।सफलता न मिलने पर नजदीकी थाना चोला को सूचित किया गया। पुलिस ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया। शव लगभग 60 प्रतिशत खराब हो चुका था और उससे तीव्र दुर्गंध आ रही थी।मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव इतना सड़ा-गला था कि कॉलर भी शव की ओर इशारा कर दूर हट गया।

पुलिस की कार्रवाई

चोला थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को झाड़ियों से बाहर निकाला और कब्जे में लिया।शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है, फिलहाल इसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर भेज दिया गया है।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है या यह मामला किसी अन्य आपराधिक साजिश का है।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

Voice Of News 24