बुलंदशहर:अहमदगढ़ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अलीगढ़ से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुआ है।

खैलिया गेट के पास से हुई गिरफ्तारी

बुधवार को अहमदगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खैलिया गेट के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की एक बाइक और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान मुकेश उर्फ मुक्के उर्फ मुक्की उर्फ नरेश (निवासी ग्राम धामिनी, थाना जहांगीराबाद),धीरज (निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना अहमदगढ़),मोहित (निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना अहमदगढ़) रूप में हुई है.

अलीगढ़ से चोरी की थी मोटरसाइकिल

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने जनपद अलीगढ़ से चोरी की थी। पुलिस अब मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन अभियुक्तों का अन्य किन आपराधिक वारदातों में हाथ रहा है।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.