बुलंदशहर: नए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संभाला कार्यभार,बोले फाइलों को लटकाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आज बुधवार को जनपद बुलंदशहर का कार्यभार संभाल लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आज बुधवार को जनपद बुलंदशहर का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाए।

समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष जोर

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग में कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।उन्होंने जोर दिया कि सरकारी कामकाज पारदर्शी होना चाहिए ताकि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

शासन की योजनाओं का अंतिम छोर तक लाभ

कुमार हर्ष ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। जनहित के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता बरतें और टालमटोल की नीति छोड़ें।

जनसुनवाई और त्वरित समाधान

डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करें।

गंभीर समस्याओं में स्वयं मौके पर जाकर मौका मुआयना करें और प्रभावी समाधान निकालें।

कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि वे आम जनता के साथ सीधा संवाद बढ़ाएंगे ताकि धरातल की वास्तविक समस्याओं को समझा जा सके और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने का वादा किया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.