बुलंदशहर: स्याना के जूता शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; इलाके में मची अफरा-तफरी

स्याना

बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के अंतर्गत बुगरासी मुख्य चौराहे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के अंतर्गत बुगरासी मुख्य चौराहे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते लाखों का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया।

दोपहर 12 बजे भड़की आग, मची भगदड़

जानकारी के अनुसार बताते चले घटना करीब दोपहर 12:00 बजे की है। बुगरासी रोड पर स्थित गुप्ता बूट हाउस से अचानक धुंआ और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग सहम गए। शोरूम के अंदर ज्वलनशील पदार्थ (रबड़ और प्लास्टिक) होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण लगभग 10 लाख का नुकसान

पीड़ित शोरूम संचालक पिंटू गुप्ता ने बताया कि आग संभवत शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।दुकान में रखा जूते-चप्पलों का पूरा स्टॉक आग की भेंट चढ़ गया। संचालक के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें करीब 10 लाख रुपये की भारी आर्थिक हानि हुई है।गनीमत रही कि घटना के समय कोई अंदर नहीं फंसा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मुख्य मार्ग से वाहनों को डायवर्ट कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

घटना की सूचना पाकर तहसीलदार मनोज रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच व उचित सहयोग का आश्वासन दिया।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.