UP बोर्ड का बड़ा एलान: कल शाम 4 बजे आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,52 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का इंतजार खत्म करते हुए हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं के परिणाम की तिथि घोषित कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का इंतजार खत्म करते हुए हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं के परिणाम की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नतीजे कल 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे जारी किए जाएंगे।

Image

प्रयागराज मुख्यालय से जारी होंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश बोर्ड के मुख्यालय, प्रयागराज में कल एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव परिणामों की घोषणा करेंगे। इसके तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24