सिद्धार्थनगर: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ससमय निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी ने अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए, जिससे फरियादी पूरी तरह संतुष्ट हो सके।

लापरवाही पर दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के मूल कारणों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान कर उन्हें राहत पहुँचाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.