निघासन: रमेश कुमार बने ‘भारतीय जनशक्ति मंच’ के विधानसभा सचिव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

निघासन-खीरी

भारतीय जनशक्ति मंच ने अपने सांगठनिक ढांचे को जनपद लखीमपुर खीरी में संगठन विस्तार देते हुए निघासन क्षेत्र में नई नियुक्तियां की हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनशक्ति मंच ने अपने सांगठनिक ढांचे को जनपद लखीमपुर खीरी में संगठन विस्तार देते हुए निघासन क्षेत्र में नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रमेश कुमार की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें निघासन विधानसभा सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने का संकल्प

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमेन्द्र कुमार एवं संगठन सचिव के हस्ताक्षरों से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में देश के महान नायकों बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर, अमर शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्रों को स्थान दिया गया है। यह संगठन की उस विचारधारा को दर्शाता है जो राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और आपसी समरसता पर टिकी है।

जमीनी स्तर पर संगठन होगा मजबूत

अध्यक्ष हेमेन्द्र कुमार ने रमेश कुमार की नियुक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं।

संगठन को पूर्ण विश्वास है कि रमेश कुमार के मार्गदर्शन में निघासन विधानसभा के प्रत्येक गांव और बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच मजबूत होगी। उनकी स्थानीय सक्रियता से युवाओं और समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने में मदद मिलेगी।

बधाईयों का तांता और नई प्राथमिकताएं

रमेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला संयोजक लोकेंद्र कुमार मौर्य सहित तमाम क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त सचिव रमेश कुमार ने कहा

मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का अत्यंत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। मेरी प्राथमिकता निघासन क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और संगठन की कल्याणकारी नीतियों को हर दरवाजे तक पहुँचाना है। हम मिलकर निघासन में भारतीय जनशक्ति मंच को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.