लखीमपुर खीरी: अन्नू देवी बनीं भारतीय जनशक्ति मंच की जिला सचिव, महिला मोर्चा को मिलेगी नई मजबूती

निघासन-खीरी

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनशक्ति मंच ने लखीमपुर खीरी में संगठन का विस्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निघासन क्षेत्र की सक्रिय कार्यकर्ता अन्नू देवी को संगठन ने जिला सचिव महिला मोर्चा’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

महापुरुषों की विचारधारा पर आधारित नियुक्ति

संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष हेमेन्द्र कुमार और संगठन सचिव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में देश के महान सपूतों डॉ. बी.आर. अंबेडकर, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के संदेश और चित्र अंकित हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नेतृत्व ने जताया भरोसा

संस्थापक हेमेन्द्र कुमार ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा अन्नू देवी की सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मंच को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिले में महिला मोर्चा न केवल मजबूत होगा, बल्कि महिलाओं की बुनियादी समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बधाई और आभार का दौर

अन्नू देवी की इस नई जिम्मेदारी पर जिला संयोजक लोकेंद्र कुमार मौर्य सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिला सचिव अन्नू देवी ने कहा

मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मेरा मुख्य लक्ष्य महिलाओं के हक, उनकी शिक्षा और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य करना होगा। मैं संगठन की नीतियों को जिले के हर गांव और हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करुँगी।इस नियुक्ति से जिले के महिला मोर्चा में एक नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.