निघासन: पेट्रोल का गहराया संकट, पंपों पर लटके ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, जनता बेहाल और व्यापार ठप

निघासन-खीरी 

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र और झंडी इलाके में पिछले कुछ समय से पेट्रोल की भारी किल्लत बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र और झंडी इलाके में पिछले कुछ समय से पेट्रोल की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थिति यह है कि झंडी से लेकर निघासन शहर तक के पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे आम जनता, किसानों और व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

पंपों पर पसरा सन्नाटा, खाली हाथ लौट रहे वाहन चालक

निघासन क्षेत्र में करीब 10 से 15 पेट्रोल पंप संचालित हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश पर तेल उपलब्ध नहीं है।

‘नो स्टॉक’ के बोर्ड

कुर्मीनपुरवा स्थित पेट्रोल पंप हो या निघासन मुख्य मार्ग पर स्थित अन्य पंप, हर जगह पेट्रोल खत्म है के बोर्ड लटक रहे हैं।जो लोग सुबह अपने जरूरी कामों के लिए गाड़ियों में तेल डलवाने पहुंचे, उन्हें घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

पेट्रोल की इस कमी ने न केवल लोगों की रफ्तार रोकी है, बल्कि स्थानीय व्यापार की कमर भी तोड़ दी है. दुकानदारों का कहना है कि पेट्रोल न मिलने के कारण वे खुद अपनी दुकानों तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।जब गाड़ियों में तेल ही नहीं है, तो ग्राहक भी बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और दैनिक बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है।लेकिन जनता शासन और प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग कर रही है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.