बलरामपुर: वन क्षेत्रों में तेंदुए की दस्तक से अलर्ट पर वन विभाग, पगमार्क मिलने के बाद बढ़ाई गई गश्त

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों में तेंदुए की संभावित गतिविधियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों में तेंदुए की संभावित गतिविधियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती हलचल को देखते हुए विभाग ने ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन गश्त के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया गया है।

भांभर रेंज में 5 किमी तक पैदल ट्रैकिंग

भांभर रेंज में वन विभाग की विशेष टीमों ने बुधवार तड़के मोर्चा संभाला। सुबह 06:00 से 09:00 बजे के बीच टीम ने सेमरहवा, नरिहवा और जोगिहवा गांवों के आसपास करीब 5 किलोमीटर तक पैदल ट्रैकिंग कर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की। इसके अलावा छिहुली और अर्रा नाला क्षेत्रों में भी कड़ा पहरा बिठाया गया है।

बनकटवा रेंज: जमधरा नाले के पास मिले पगमार्क

बनकटवा रेंज से चिंताजनक खबर सामने आई है। गश्त के दौरान जमधरा नाले के समीप तेंदुए के ताजा पगमार्क (पदचिह्न) मिले हैं, जिससे स्पष्ट हो गया है कि वन्यजीव इस क्षेत्र में सक्रिय है।नन्दनगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में विभाग ने गोष्ठी आयोजित कर बच्चों और शिक्षकों को बचाव के तरीके सिखाए। कचनी और हथियाकुंडा क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग की ग्रामीणों को सलाह

खेतों या जंगल की ओर हमेशा समूह (ग्रुप) में ही जाएं।

छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और उन पर विशेष नजर रखें।

रात के समय अनावश्यक आवाजाही से बचें और घर के आसपास पर्याप्त रोशनी रखें।विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.