बागपत: अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में बारूद बरामद; पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

बागपत

बागपत जनपद के कस्बा टटीरी में कोतवाली बागपत पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के कस्बा टटीरी में कोतवाली बागपत पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। रिहायशी इलाके के एक मकान में चल रहे अवैध पटाखे बनाने के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

रिहायशी मकान में बन रहा था ‘मौत का सामान

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि टटीरी कस्बे के एक मकान में बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के बड़े पैमाने पर पटाखे बनाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने जब मकान पर छापा मारा, तो नजारा चौंकाने वाला था मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, अधबने पटाखे और पटाखा बनाने की सामग्री (बारूद व अन्य रसायन) बरामद की गई।

घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे आसपास के दर्जनों घरों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ था।

पिता के साथ काम में जुटा था किशोर

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान किशोर ने स्वीकार किया कि उसके पिता काफी समय से अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करते हैं और वह भी इस काम में उनका हाथ बंटाता था।

विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद पटाखों और बारूद की मात्रा काफी अधिक है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

पुलिस ने इस मामले में किशोर और उसके पिता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तैयार माल की सप्लाई कहाँ की जाती थी और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अवैध कारोबारियों को चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ या पटाखे रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवैध कामों से हमेशा बड़ी अनहोनी का डर बना रहता था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.