ऐतिहासिक उपलब्धि: बुलंदशहर कलेक्ट्रेट को मिला ISO प्रमाणपत्र, उत्तर प्रदेश में बना नंबर-1कलेक्ट्रेट

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में बुलंदशहर जनपद ने एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। बुलंदशहर कलेक्ट्रेट को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बेहतर कार्यप्रणाली और सुशासन के लिए ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र से नवाजा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में बुलंदशहर जनपद ने एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। बुलंदशहर कलेक्ट्रेट को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बेहतर कार्यप्रणाली और सुशासन के लिए ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र से नवाजा गया है। इसी के साथ बुलंदशहर प्रदेश की पहली कलेक्ट्रेट बन गई है, जिसे यह गौरवशाली अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र 20 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से प्रदान किया गया। ‘क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया’ (Quality Austria Central Asia) संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों और कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस उपलब्धि को जनहित और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया है।

कलेक्ट्रेट को यह प्रमाणपत्र मिलने के पीछे लंबी प्रक्रिया और व्यापक सुधार रहे हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं को इस उपलब्धि का आधार माना गया:

पटलों का कायाकल्प: डीएम कार्यालय, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और राजस्व रिकॉर्ड रूम सहित कुल 30 पटलों का पूरी तरह नवीनीकरण और आधुनिकीकरण किया गया।

फाइलों का प्रबंधन: बरसों पुरानी फाइलों का व्यवस्थित रखरखाव और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) को लागू करना।

समयबद्ध सेवाएं: जनसामान्य को मिलने वाली शासकीय सेवाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराना, जिससे फरियादियों के भटकाव में भारी कमी आई है।

कार्मिकों का प्रशिक्षण और व्यवहार कुशलता

प्रशासन द्वारा केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि कार्यशैली में भी बदलाव किया गया। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को:

गुणवत्ता प्रबंधन और कुशल प्रशासन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

जनसामान्य के साथ बेहतर और विनम्र व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया।

एक स्पष्ट ‘गुणवत्ता नीति’ लागू कर उसे सभी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से पालन कराया गया।

भ्रष्टाचार मुक्त और बेहतर सुशासन की मिसाल

जिला प्रशासन के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन से जिले की प्रशासनिक कार्यशैली को नई वैश्विक पहचान मिली है। इससे न केवल सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम नागरिकों का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत होगा। यह सुशासन की दिशा में बुलंदशहर द्वारा स्थापित एक ऐसी मिसाल है, जिसका अनुसरण अब प्रदेश के अन्य जिले भी कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.