महराजगंज: खेत में मिला महिला का जला हुआ शव, इलाके में सनसनी, शिनाख्त के लिए पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज

महराजगंजजनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चन्द्रौली गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चन्द्रौली गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। इस खौफनाक मंजर को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

राजा राम सिंह के खेत में मिला शव

ग्रामीणों के अनुसार बताते चले की बुधवार सुबह जब लोग खेतों की ओर निकले, तो बड़ी नहर के पश्चिम दिशा में स्थित राजा राम सिंह के खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा। शव बुरी तरह जल चुका था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

अधिकारियों ने मौके पर संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुँच गए क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को साक्ष्य सुरक्षा के निर्देश दिए।कुछ ही देर बाद एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने भी मौके का निरीक्षण किया और मामले की गहनता से जांच करने के आदेश दिए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन चेहरा और शरीर बुरी तरह जल जाने के कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर बारीकी से जांच कराई गई है। टीम ने घटनास्थल से कुछ अहम नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रथम दृष्टया मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को यहाँ लाकर जलाया गया है, हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से बच रही है। पुलिस आसपास के गांवों के चौकीदारों और प्रधानों के जरिए महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार