बुलंदशहर: नए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संभाला कार्यभार, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जन-संवाद ही पहली प्राथमिकता

बुलंदशहर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमार हर्ष ने बुलंदशहर के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमार हर्ष ने बुलंदशहर के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। बुलंदशहर कोषागार के डबल लॉक में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन पर जोर

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि जनपद की जनता को एक भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुँचना चाहिए।

बिचौलियों के लिए प्रशासन में कोई जगह नहीं

जनता को सीधा संदेश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी फरियादी को अपने जायज काम के लिए किसी बिचौलिए या दलाल की आवश्यकता नहीं है।

डीएम ने कहा कि उनका कार्यालय जनता के लिए सदैव खुला है। फरियादी बिना किसी झिझक के सीधे आकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जन-शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

विकास और नागरिक अधिकार मुख्य लक्ष्य

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद का सर्वांगीण विकास और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना उनके मुख्य लक्ष्यों में शामिल है। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

पदभार ग्रहण के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। पदभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय और वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।नवनियुक्त जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

 

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार