खुर्जा: श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने कन्या विवाह हेतु भेंट किया गृहस्थी का सामान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में मानवता और समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बार फिर मिसाल पेश की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में मानवता और समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। अहीर पाड़ा स्थित धनी गिरी मंदिर के समीप रहने वाले एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के अवसर पर संस्थाओं द्वारा गृहस्थी का आवश्यक सामान प्रदान किया गया।

जरूरतमंद परिवार को मिला संबल

देव कुमार की सुपुत्री आयु. सन्नू के शुभ विवाह के अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नवदंपति को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं।

सहायता पाकर कन्या के परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परिवार ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से बेटी की विदाई के समय उन्हें बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

वर्ष भर सेवा कार्यों में जुटी रहती है संस्था

इस पुनीत कार्य के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री डी.सी. गुप्ता ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला संस्था समय-समय पर चिन्हित जरूरतमंद परिवारों को गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराती है।उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत सहयोग के अलावा संस्था द्वारा वर्ष में एक बार निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन भी किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के परिवारों पर विवाह का बोझ कम हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने और सामग्री वितरण में मुख्य रूप से सदस्यों की उपस्थिति रही सोनपाल सिंह चौहान,श्री डी.सी. गुप्ता (जिला अध्यक्ष),एडवोकेट ममता अग्रवाल,बाबा जयप्रकाश संस्था के सदस्यों ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और इस तरह के सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.